फतेहपुर, फरवरी 10 -- फतेहपुर। आगामी दिनों में पड़ने वाली महा शिवरात्रि पर्व को लेकर शिवालयों में व्यवस्थाओं को जांचने क लिए मंगलवार को डीएम रविन्द्र सिंह एवं एसपी अनूप सिंह अपनी टीम के साथ शिवालयों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। शहर के ताम्बेश्वर मंदिर में डीएम ने पीने के पानी, बिजली, साफ-सफाई व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं देखी और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद टीम बहुआ क्षेत्र के थवईश्वर मंदिर पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर कमेटी समेत प्रशासनिक अमले को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अफसरों ने मेला क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि व्यवस्थाओं के साथ साथ साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। वहीं एसपी ने सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। वहीं बीडीओ बहुआ जयप्रकाश को मंदिर के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.