शिवालयों की ओर बढ़ रहे दूसरे प्रदेशों के कांवडिये
बागपत, जुलाई 25 -- दाहा। सावन माह की शिवरात्रि 11 अगस्त को मनाई जाएगी। इसके लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली के कांवड़िये अपने-अपने शिवालयों की ओर लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को पुसार पहुंचे हरियाणा के सोनीपत जनपद के पलड़ी खुर्द गांव निवासी गौरव ने बताया कि यह उनकी दूसरी कलश कांवड़ यात्रा है। इस बार वह कलश में 101 लीटर गंगाजल लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने माता-पिता की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ के लिए गंगाजल लाए हैं। शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद अपने माता-पिता को भी गंगाजल से स्नान कराएंगे। यह भी पढ़ें- कावड़ यात्रा की तैयारी शुरू की गौरव के साथ उनके साथी जतिन औरसचिन भी यात्रा में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वे करीब 200 किलो मीटर की पैदल यात्रा कर कलश कांवड़ ला रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.