वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी। चैत्र नवरात्र के निमित्त विश्वनाथ धाम में सोमवार को शिवाचर्नम का आयोजन किया गया। इसमें भक्ति संगीत एवं नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियों हुईं। शुभारंभ प्रो.राजेश शाह के सितार वादन से हुआ। उनके साथ तबला पर विभास महाराज एवं सितार संगत में बुद्धाआदित्य प्रधान ने सुमधुर संगत की। गायक सागर मिश्रा ने भजन सुनाए। रश्मि वर्मा एवं श्वेता मिश्रा ने बनारस की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को सजीव करते हुए दुर्गा स्तुति एवं शिव स्तुति पर आधारित भावपूर्ण नृत्य पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.