शिवानी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
शामली, अगस्त 29 -- शामली। ब्रह्मर्षि अंगिरस वेलफेयर समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को सहारनपुर के बिलासपुर गांव में विश्वकर्मा समाज की युवती शिवानी पांचाल विश्वकर्मा के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि देश में महिलाओं के साथ अत्याचार, दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सहारनपुर के गांव बिलासपुर में शिवानी पांचाल विश्वकर्मा के साथ गांव के प्रधान और उसके साथियों द्वारा दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अति पिछड़े वर्ग की महिलाओं के साथ होने वाली घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं।ज्ञापन के माध्यम से समिति ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.