शिवानी हत्याकांड: फॉलोअप: हत्यारोपी पति भेजा जेल, दहेज हत्या की जांच शुरू
बुलंदशहर, मई 27 -- कोतवाली खुर्जा नगर की जंक्शन रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के गांव आसफपुर में पारिवारिक कलह और अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया है। साथ ही मृतका के पिता की तहरीर पर दर्ज दहेज हत्या की पुलिस जांच कर रही है। क्षेत्र के गांव आसफपुर निवासी रविंद्र पुत्र रघुराज दिल्ली में सिलाई की दुकान पर कार्य करता है। उसकी शादी हजरतपुर निवासी 25 वर्षीय शिवानी के साथ पांच वर्ष पूर्व हुई थी। सोमवार की रात अवैध संबंधों के शक में रविंद्र ने अपनी पत्नी शिवानी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। साथ ही आरोपी रविंद्र को हिरासत में ले लिया। जिसमें रविंद्र ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध गांव के अन्य युवक से चल रहा था। जिसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.