शिवानी ने 90 किलोग्राम वजन उठाकर हासिल किया प्रथम स्थान
पीलीभीत, सितम्बर 9 -- पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में मंडलीय माध्यमिक भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। खेल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। 17-वर्षीय आयु बालिका वर्ग के 44 केजी भार वर्ग में पीलीभीत की शिवानी लोधी ने 90 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम रही। चयनित टीम सहारनपुर में होने वाले प्रदेशीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जाएंगी। भारोत्तोलन प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव और डीआईओएस विजय सिंह यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं बदायूं के 19 वर्षीय एवं 17 वर्षीय आयु वर्ग के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: 11 छात्र-छात्राओं का प्रांतीय खेलकूद प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.