कानपुर, जून 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जमीन विवाद की एक शिकायत के प्रार्थना पत्र पर लिखी हैंड राइटिंग को लेकर जिस छात्रा शिवानी को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सम्मानित किया था उसके लिए ब्रिटेन से बड़ा तोहफा आया है। दरअसल, सोशल मीडिया के जरिए ब्रिटेन के नॉर्थम्पटन में रहने वाले डॉ. आशुतोष शर्मा ने जब उसकी हैंड राइटिंग देखी तो वहां से उसके लिए कैलीग्राफी की किताबें और विशेष पेन डीएम के पास भेजा है। बुधवार को डीएम ने शिवानी को बुलाकर उसे सात समंदर पार से आया तोहफा देने के साथ गुल्ल्क भी भेंट की। पुस्तकों का गंभीरता से अध्ययन करने, नियमित अभ्यास जारी रखने और कैलीग्राफी के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। शिवानी अपनी आकर्षक, स्पष्ट और अत्यंत व्यवस्थित हस्तलिपि के कारण चर्चा में आई थी। उसकी लिखावट इतनी सुंदर है कि पहल...