शिवानगर गांव के पास तेंदुआ दिखने से लोगों में मचा हड़कंप
बलरामपुर, जून 24 -- तुलसीपुर, संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के जनकपुर रेंज अंतर्गत भंगहा कला के मजरा शिवानगर गांव में मंगलवार देर शाम तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। गांव के समीप अचानक तेंदुए को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे गांव से दूर खदेड़ा, जिसके बाद तेंदुआ पास स्थित पहाड़ी नाले के रास्ते जंगल की ओर भाग गया। घटना के दौरान कुछ लोगों ने तेंदुए का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिवानगर गांव के पास मंगलवार शाम अचानक तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण संजय कुमार, राजेश कुमार, अकलीम, राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार, पंकज कुमार, मुस्तकीम, गफ्फार और तुफैल ने बताया शाम के समय कुछ लोग खेत की निगरानी करने जा रहे थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.