देवरिया, जून 22 -- वाचस्पति मिश्र। देवरिया। अमेरिकी हमले में मारे गए शिवानंद चौरसिया के परिवार को न्याय दिलाने के लिए चल रहे न्याय सत्याग्रह स्थल पर सोमवार की शाम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों को अपना समर्थन देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार को परिवार की मांगों को पूरा करने के लिए 10 जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया।

न्याय की मांग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार शिवानंद चौरसिया की हत्या को स्वीकार करने से बच रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तक शिवानंद चौरसिया तथा उनके साथ मारे गए दो अन्य भारतीय नागरिकों की मृत्यु का उल्लेख तक नहीं किया है। अजय राय ने इसे केंद्र सरकार की कूटनीतिक विफलता बताते हुए कहा कि यह केवल तीन भारतीय नागरिकों की मृत्यु का प्रश्न नहीं है, बल्कि ख...