देवरिया, अगस्त 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिले के लार विकास खंड के सजांव निवासी शिवानंद द्विवेदी को पार्टी का राष्ट्रीय सोशल मीडिया का सह-संयोजक बनाया है। उन्हें मिली इस उपलब्धि पर गांव व जनपद में खुशी की लहर है। शिवानंद द्विवेदी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं व राजनीतिक शोध, लेखन, चुनावी रणनीति और सोशल मीडिया और पॉलिटिकल कम्युनिकेशन के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। संगठन के साथ उनके लंबे जुड़ाव ने उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी राजनीति और बदलते राजनीतिक संचार माध्यमों को करीब से समझने का व्यापक अनुभव दिया है। उन्होंने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी की चुनावी रणनीति, चुनावी प्रबंधन, राजनीतिक नैरेटिव और सोशल मीडिया अभियानों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह भी पढ़ें...