कटिहार, जनवरी 1 -- बारसोई निज प्रतिनिधि प्रखंड के शिवानंदपुर पंचायत के उप मुखिया मोहम्मद कमरुल को मुखिया पद का पदभार दिया जाएगा। ज्ञात हो कि चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में शिवानंदपुर पंचायत के मुखिया नियाज अहमद अंसारी को जाति प्रमाण पत्र को लेकर मुखिया पद से हटा दिया गया था । इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद एवं प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि जिला पदाधिकारी एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में शिवानंदपुर पंचायत के उप मुखिया मोहम्मद कमरुल को मुखिया पद का प्रभार देने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जल्द ही उप मुखिया को मुखिया पद का प्रभार दिया जाएगा तथा पंचायत में रुके हुए विकास के कार्य नियमित रूप से चालू हो जाएंगे तथा वित्त लेन देन भी नियमित रूप से सरकार के निर्देश के आलोक में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.