देहरादून, जनवरी 27 -- देहरादून। नगर निगम के पार्षद विशाल कुमार और अन्य पार्षदों की मांग पर नगर आयुक्त नमामी बंसल ने मंगलवार को शिवाजी मार्ग वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की मांग पर पुराने शौचालय को ध्वस्त कर सामुदायिक भवन का निर्माण करवाने का फैसला लिया गया। कांवली रोड में वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इस दौरान मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना, सफाई निरिक्षक राजेश बहुगुणा, सुपरवाइजर संजय, वार्ड अध्यक्ष जीतेन्द्र मिश्रा, बस्ती प्रधान शयाम सौदाई, रंजीत सिंह, तनुज वाल्मीकि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...