नई दिल्ली, मई 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तम नगर से द्वारका मोड़ के बीच शिवाजी मार्ग पर सेंट्रल वर्ज का निर्माण कर जाम की समस्या दूर करने की तैयारी है। इसके बनने से वाहन निर्धारित मोड़ से ही मुड़ सकेंगे। ऐसे में जाम की समस्या के साथ दुर्घटना की आशंका पर भी विराम लगेगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना को चार महीने में पूरा करेगा। पश्चिमी दिल्ली में शिवाजी मार्ग पर आए दिन जाम की समस्या रहती है। इस मार्ग पर सेंट्रल वर्ज की दुर्दशा लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। टूटे-फूटे और अधूरे सेंट्रल वर्ज के कारण वाहन चालक बीच सड़क से ही यू-टर्न ले लेते हैं। यह भी पढ़ें- शिवजी मार्ग पर सेंट्रल वर्ज बना दुरुस्त करेंगे ट्रैफिक व्यवस्था इससे यातायात प्रभावित होता है। विपरीत दिशा से आने वाले व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.