शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
सुल्तानपुर, जून 29 -- सुलतानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुशभवनपुर नगर की ओर से शनिवार को पर्यावरण पार्क में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस के उपलक्ष्य में हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र बौद्धिक शिक्षण प्रमुख मिथिलेश नारायण ने शिवाजी महाराज के जीवन, राष्ट्रनिष्ठा, संगठन शक्ति और हिंदवी स्वराज्य की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर, प्रांत प्रचारक रमेश, सह प्रांत प्रचारक सुनील, विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, जिला प्रचारक देवदत्त, नगर संघचालक सुदीप पाल सिंह, नगर कार्यवाह अनूप, नगर प्रचारक सुशील (रवि), कुशाग्र सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- युवाओं के लिए शिवाजी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.