मैनपुरी, फरवरी 19 -- कचहरी रोड स्थित सेंट मेरीज़ स्कूल (केजी सेक्शन) में प्रार्थना सभा के दौरान वीरता और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायी गूंज सुनाई दी। अध्यापिका संध्या भदौरिया ने बच्चों को बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी के पहाड़ी किले में हुआ था। उनके पिता का नाम शाहजी भोंसले तथा माता का नाम जीजाबाई था। वे भारत में मराठा साम्राज्य के संस्थापक और देश के महानतम शासकों में गिने जाते हैं। उनकी युद्ध नीतियां आज भी प्रासंगिक मानी जाती हैं और उनकी छवि वीरता, न्यायप्रियता व कुशल नेतृत्व के लिए विख्यात है। शिवाजी महाराज को भारतीय नौसेना का जनक भी कहा जाता है। उन्होंने 1674 में सशक्त नौसेना की स्थापना कर समुद्री सुरक्षा को नई दिशा दी। केजी-1 के छात्र आदित्य चौहान और चार्वी ने शिवाजी महाराज के प्रेरक विचार प्रस्तुत करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.