मुंगेर, अप्रैल 6 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को प्रखंड के रमनकाबाद पूर्वी पंचायत के खैरा गांव स्थित शिवाजी पुस्तकालय में पटेल सेवा संघ मुंगेर की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि सप्ताह समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर महान योद्धा वीर शिवाजी को श्रद्धा भाव से नमन किया गया। इस अवसर पर पटेल सेवा संघ के सचिव देवकी मंडल पटेल समेत रवि शंकर प्रसाद, अजय कुमार, संजय पटेल, शंकर मंडल, आशुतोष कुमार उर्फ मुन्ना मंडल, माधवेंद्र मेहता, दिलीप मंडल, निर्मल कुमार सहित गांव के कई गणमान्य नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और आदर्शों को स्मरण किया। वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज में एकता, साहस औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.