मिर्जापुर, जून 27 -- अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अहरौरा नगर की ओर से शनिवार को पट्टी खुर्द स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्यारोहण पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विंध्याचल विभाग के पर्यावरण संयोजक गोविंद ने शिवाजी महाराज के जीवन, शौर्य और हिंदवी स्वराज की स्थापना में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए संघर्ष कर आदर्श शासन की स्थापना की। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सह नगर संघचालक डॉ. मुकेश और जिला पर्यावरण संयोजक आशु पांडेय के नेतृत्व में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। यह भी पढ़ें- हर्षोल्लास के साथ मनाया हिं...