शिवाजी नगर में 1810 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गुड़गांव, मई 21 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) की सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) के खिलाफ कार्रवाई जारी है। गुरुवार को शिवाजी नगर के रिहायशी क्षेत्र में 1810 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया। क्षेत्रीय अधिकारी आकांक्षा तंवर, एईई कामेश, एईई विशाल, साइंटिस्ट-बी अर्जू, एईई आशीष गहलावत और जेईई राघवेंद्र की टीम ने विभिन्न दुकानों, विक्रेताओं और भंडारण स्थलों का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि शिवाजी नगर स्थित मकान नंबर 215ए/16 में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री का भंडारण पाया गया। टीम ने मौके से कुल 1810 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की। उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.