गाज़ियाबाद, अप्रैल 30 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। मोहन नगर स्थित मोहन मिकिंस ग्राउंड पर चल रहे रतन सिंह बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को शिवाजी क्रिकेट क्लब ने सिटी क्रिकेट एकेडमी को 98 रन से करारी मात दी। मुकाबले में शानदार शतक झड़ने के लिए योगेश कांडपाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में शिवाजी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 37.2 ओवर में 261 रन ही बना सकी। योगेश कांडपाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 121 रन बनाए। दीपक सी टीम की तरफ से ऋषभ और वियान को तीन-तीन विकेट मिला।लक्ष्य का पीछा करते हुए सिटी क्रिकेट क्लब की टीम 30.3 ओवर में 163 रन पर ही ढेर हो गई। उत्कर्ष ने सबसे ज्यादा 52 और विख्यात ने 22 रन का योगदान दिया। शिवम को चार विकेट और अतुल को दो विकेट हासिल हुआ।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.