पूर्णिया, दिसम्बर 30 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ के शिवाजी कॉलोनी सड़क मामले में रेलवे विभाग हरकत में आया। वर्षों पुराने इस निकासी मार्ग बंद किए जाने पर शिवाजी कॉलोनी के पुरुष, महिलाएं और बच्चे एक दिन के सांकेतिक धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन में करीब 100 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रेलवे द्वारा जिस रास्ते को बंद किया जा रहा है, वही उनका एकमात्र निकासी मार्ग है। यदि यह रास्ता बंद हो गया तो शिवाजी कॉलोनी के साथ-साथ जलालगढ़ वार्ड संख्या 12, चक महियारपुर सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। धरने की सूचना पर कटिहार से रेलवे के इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी नंदराम बोडो मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की मांग को उचित बताते हुए कहा कि वह इस समस्या को डीआरएम के समक्ष रखेंगे। इसके बाद स...