अंबेडकर नगर, अप्रैल 13 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर नगरपालिका परिषद क्षेत्र में तेजी से विकसित होती शिवाजी नगर कॉलोनी में मूलभूत समस्याएं लगातार बनी हुई है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है, तो बांस बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। सुचारु आवागमन के लिए सीसी रोड या फिर इंटरलॉकिंग का कार्य नहीं हो सका है। पेयजल की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने का दावा नगर पालिका प्रशासन बढ़ चढ़कर करती है। लेकिन इसे जमीनी हकीकत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तेजी से विकसित इल्तिफातगंज मार्ग पर स्थित शिवाजी नगर कालोनी में चारों तरफ अव्यवस्थाएं भरी पड़ी है। लगभग पांच सौ आबादी वाली इस कॉलोनी में जलभराव की समस्या लम्बे समय से बनी हुई है। दरअसल यहां जलनिकासी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.