पटना, अप्रैल 3 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मां भारती के अमर सपूत, अतुल्य पराक्रमी, कुशल शासक एवं महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि महाराज शिवाजी परम प्रतापी, अद्भुत साहस व शौर्य के प्रतीक, कुशल प्रशासक और धर्म के प्रति समर्पित महान शूरवीर थे। उन्होंने अपनी युद्ध नीति और युद्ध कौशल के बल पर मुगल शासन को विध्वंस करने में अतुलनीय भूमिका निभाई। मातृभूमि की रक्षा को समर्पित उनका निर्भीक एवं स्वातंत्रता प्रिय व्यक्तित्व हमें सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.