शिवाजी काल की तरह हिंदुओं में एका जरूरी
वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी। आरएसएस की ओर से रविवार को हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया गया। महमूरगंज स्थित मोहनी देवी रूंगटा शिशु मंदिर में प्रतीकात्मक रूप से छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ शिवाजी महाराज की नौसेना द्वारा किए गए घोष की धुन से हुआ। इसका नेतृत्व स्वयंसेवक अनिल ने किया। मुख्य आकर्षण मंच पर विराजमान शिवाजी के वेश में छात्र और उनके चार अन्य विद्यार्थी सैनिक रहे। नगर संचालक ओम प्रकाश ने कहा कि जिस प्रकार से विषम परिस्थितियों में शिवाजी महाराज ने अपनी सेना एकत्रित की एवं विभिन्न किलों को जीतते हुए हिंदू साम्राज्य की नींव रखी उसी तरह आज भी विकट परिस्थितियों में हिंदुओं की एकजुटता अपरिहार्य है। यह भी पढ़ें- छत्रपति शिवाजी महाराज का सुशासन और राष्ट्रभक्ति आज भी प्रासंगिक: आशुतोष छत्रपति शिवाजी महाराज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.