रिषिकेष, मार्च 16 -- शिवाजीनगर से चोरी हुई कार को पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कर लिया है। पुलिस ने चोरी के आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने नशे की पूर्ति के लिए इस घटना को अंजाम देने की बात कही है। सीओ नीरज सेमवाल के मुताबिक नरेंद्र सिंह नेगी निवासी बीस बीघा, ऋषिकेश ने बीते रविवार को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि शिवाजीनगर से तड़के एक घर के बाहर खड़ी उनकी कार की चोरी हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की। सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए पुलिस टीम चिड़ियापुर पहुंची। यहां एक होटल के नजदीक सड़क पर पुलिस को चोरी हुई कार दिखी। इसके बाद घेराबंदी कर पुलिस ने न सिर्फ कार बल्कि उसमें सवार आरोपी को भी दबोच लिया। पूछताछ में पहचान सागर थापा निवासी नवोदय नगर, रोशनाबाद, हरिद्वार के रूप में हुई। सागर ने बताया कि वह कार बिजनौर में बेच...