समस्तीपुर, जनवरी 22 -- शिवाजीनगर। शिवाजीनगर प्रखंड के हथौड़ी थाना अंतर्गत रहटौली पंचायत सरकार भवन में मंगलवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। भवन का ताला काटकर चोरों ने 29 पंखा, 120 बल्ब सहित अन्य कई सामान चोरी कर ली। पंचायत सचिव चंद्रशेखर भगत ने गुरुवार को हथौड़ी थाना में आवेदन देकर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। दिये गये आवेदन में पंचायत सचिव ने कहा कि पंचायत कार्यालय पहुंचने पर कार्यालय के पीछे का ताला टूटा हुआ था। वहीं भवन से छत पंखा 28, बल्ब 120, ट्यूबलाइट 42, एमसीबी 3, कुर्सी 2, शौचालय नल 6, छत का स्ट्रीट लाइट और 8 बंडल तार का चोरी कर लिया गया है। इस दौरान चोरों ने भवन के खिड़की का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सचिव ने पुलिस से दोषी व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की आग्रह किया है। इधर इस संबंध में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.