दरभंगा, मार्च 19 -- दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 स्थित शिवाजीनगर के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। घनी आबादी वाले इस इलाके में पेयजल संकट, अधूरी सड़कें और लंबे समय से अटके नाला निर्माण ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम नियमित रूप से टैक्स तो वसूल करता है, लेकिन सुविधाओं के मामले में क्षेत्र पूरी तरह उपेक्षित है। शिवाजीनगर की गलियों में रहने वाले लोगों का कहना है कि वर्षों से वे मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। क्षेत्र में न तो पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था है और न ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था। इसके कारण गर्मी के मौसम में पानी की समस्या गंभीर हो जाती है, जबकि बारिश के दिनों में जलजमाव ...