समस्तीपुर, अप्रैल 28 -- शिवाजीनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ कुमार अमित (49) का सोमवार को हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। वे छुट्टी लेकर अपने परिवार के साथ पटना स्थित आवास पर थे। उनके निधन की खबर मिलते ही शिवाजीनगर पीएचसी समेत पूरे स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार डॉ. अमित अपनी पत्नी के आंख के इलाज के सिलसिले में पटना गए हुए थे। इसी दौरान अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। परिजनों ने आनन फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. अमित मूल रूप से खगड़िया जिले के मानसी के निवासी थे और वर्ष 2020 से शिवाजीनगर पीएचसी में अपनी सेवा दे रहे थे। वर्ष 2023 में पूर्व प्रभारी गणेश पाजियार के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की जिम्मेदारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.