समस्तीपुर, अप्रैल 13 -- शिवाजीनगर। थाना क्षेत्र के रजौर रामभद्रपुर पंचायत में चार दिनों से लापता एक वृद्ध महिला का शव रविवार की शाम चौर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रामभद्रपुर वार्ड एक निवासी स्व राम राजी मंडल की पत्नी विलती देवी (80) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार विलती देवी बीते गुरुवार की शाम खेत देखने के लिए घर से गयी थी। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में परिजन नवीन कुमार सिंह ने बताया कि उनका बड़ा पुत्र केदार प्रसाद सिंह ने शनिवार को शिवाजीनगर थाना में गुमशुदगी का आवेदन भी दिया था। रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे गांव के कुछ लोग चौर में मवेशी चराने के लिए गए थे।इसी दौरान मेघूलिया चौर स्थित झील में एक शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.