फतेहपुर, जून 30 -- फतेहपुर। सामाजिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले शिवाकांत अवस्थी को ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन के बाद उन्होने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही समाजहित और संगठन की मजबूती के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करने का संकल्प भी दोहराया। उनके मनोनयन पर विभिन्न संगठनों के साथ ही व्यापारी आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...