आगरा, जून 19 -- आरबीएस इंटर कॉलेज क्रिकेट अकादमी में चल रही सबजूनियर राउंड रोबिन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को आरबीएस यलो ने आरबीएस ग्रीन को 81 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। आयोजन सचिव अतुल सोलंकी ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आरबीएस यलो ने 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 206 रन बनाये। चेतन ने 51, शिवांश कौल ने 26, अवि ने 24 व हर्ष चौधरी ने 21 रन बनाये। आरबीएस ग्रीन की ओर से दिव्यम ने 3, विवेक, चिराग आदि ने 2-2 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबीएस ग्रीन की पूरी टीम 125 रन बनाकर आउट हो गई। यह भी पढ़ें- दिव्यम की गेंदबाजी से आरबीएस ग्रीन ने दर्ज की जीत वरुण ने 19, अनमोल ने 13, अथर्व ने 10 रन बनाए। आरबीएस यलो के लिए शिवांश कौल व धैर्य ने 3-3, अवि, अथर्व, रोहित ने 2-2 विकेट लिये। प्लेयर ऑफ द मैच शिवांश कौल को पूर्व क्रिकेट...