हरिद्वार, फरवरी 24 -- भैरव सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित चौहान ने शिवांगी शर्मा को मातृशक्ति वाहिनी का प्रदेश संयोजक और शिवानी मिश्रा को प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया है। मंगलवार को टिहरी विस्थापित कॉलोनी में आयोजित बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए मोहित चौहान ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने नशे के खिलाफ अभियान और अवैध निर्माण का विरोध समेत तमाम जनसमस्याओं को लेकर जारी आंदोलन की रणनीति भी साझा की। इस बैठक में सामाजिक समरसता, नारी सशक्तीकरण और जनहित के कार्यों पर चर्चा की गई। सबने एकजुट होकर समाजसेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान निधि शर्मा, मुकेश मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.