अल्मोड़ा, मई 15 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। सीबीएसई इंटर में अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी चौखुटिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। विद्यालय ने 94.4 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ अल्मोड़ा जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्या ममता राणा ने बताया कि 18 में से 17 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। विद्यालय की छात्रा शिवांगी सकलानी ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। संजना ने 81.4 और हर्षिता बिष्ट ने 78.4 प्रतिशत अंक पाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...