नई दिल्ली, मई 1 -- पसीना और गंदगी शरीर पर जमना गर्मियों की सबसे कॉमन प्रॉब्लम है। बॉडी के कुछ हिस्से पर तो ये इतना गहराई से जमा हो जाती हैं कि साफ करना भी मुश्किल हो जाता है और धीरे-धीरे काली गंदी परत सी जम जाती है। गर्दन में इसी तरह की मैल अगर जमा हो गई तो काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अगर आप ये देसी घर का नुस्खा ट्राई करेंगे। जिससे आपको फर्क पहली बार में ही नजर आना शुरू हो जाएगा। अगर आप काली और मैली गर्दन से शर्मिंदा है तो इस देसी नुस्खे को जरूर आजमाएं। गर्दन ही नहीं इस देसी नुस्खे वाले पैक को आप घुटने और कोहनी के आसपास जमा गंदगी, मैल और कालेपन को साफ करने के लिए भी यूज कर सकते हैं। लड़कियां जो गर्मियों में शार्ट्स और स्लीवलेस पहनने का सपना देखती हैं वो घुटने के आसपास की स्किन और कोहनी के आसपास की स्किन इससे साफ...