नई दिल्ली, जुलाई 15 -- लॉकअप सीजन 2 में शिल्पा शिंदे की एंट्री के बाद से माहौल गर्माया हुआ है। जब से वह आई हैं उनका कोई ना कोई बयान सुर्खियों में है। इस समय उनका निशाना शिवांगी जोशी हैं। अब उन्होंने श्रेया कालरा से बातचीत में काफी कुछ ऐसा कहा जिस पर दर्शक भड़क गए हैं। लोगों का कहना है कि मेकर्स को एक्शन लेना चाहिए कि शिल्पा इस तरह से किसी लड़की की इज्जत उछाल रही हैं। शिल्पा ने कहा कि शिवांगी जिस भी शो में गईं, वहां उनका अफेयर रहा।शिवांगी को ठीक करके जाऊंगी शिल्पा शिंदे श्रेया कालरा से बात कर रही थीं और बोलीं, 'वह मेरे मुंह पर ही तारीफ करती है लेकिन चिढ़ती है। वह मुझे पसंद नहीं करती।' श्रेया बोलीं, 'वह आप जैसे लोगों से दोस्ती नहीं करती।' इस पर शिल्पा बोलीं, 'अरे हां, हम बुरे हैं और वह बहुत अच्छी है। मैं भी ऐसे लोगों को सामने ना खड़ा करूं। ...