सीतामढ़ी, फरवरी 9 -- शिवहर। किसानों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शत् प्रतिशत लाभ सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा फार्मर रजिस्ट्री अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। इसके तहत पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों का आईडी निर्माण में जिले को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिले में फार्मर रजिस्टी को लेकर किसानों को प्राथमिकता के आधाार पर आईडी बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। डीएम प्रतिभा रानी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, अपितु कृषकों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा भविष्य में कृषि एवं अन्य कृषि संबंधित अन्य विभाग से मिलने वाली योजनाओं, सेवाओं का लाभ प्रदान करने का आधार है। जो कृषकों को एक डिजिटल पहचान प्रदान करती है। डीएम ने बत...