मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर। शिवहर के एक माह के दुधमुंहे बच्चे में एईएस की पुष्टि हुई है। बच्चा शिवहर के तरियानी छपरा का रहने वाला है। उसमें एईएस का कारण एसेप्टिक मेनेंजाइटिस बताया गया है। बच्चे को 31 जनवरी को चमकी के लक्षण होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। ठीक होने पर उसे सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। एसकेएमसीएच में इस साल अब तक चार मरीजों में एईएस की पुष्टि हो चुकी है। इनमें दो बच्चे शिवहर के और दो बच्चे मुजफ्फरपुर के हैं। रविवार को भी एसकेएमसीएच में चमकी के लक्षण वाले पांच बच्चे भर्ती किये गये थे। इनमें से तीन बच्चों को ट्रायज में भर्ती किया गया था। फिलहाल सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.