मुजफ्फरपुर, जून 17 -- मुजफ्फरपुर। शिवहर के तीन साल के बच्चे में एईएस की पुष्टि हुई है। बच्चे में एईएस के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बच्चे को पांच जून को एसकेएमसीएच के पीकू में भर्ती किया गया था। स्वस्थ होने के बाद 17 जून को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिला एईएस निरीक्षण पदाधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि एसकेएमसीएच में अब तक एईएस के 34 मरीजों का इलाज हुआ है। इसमें 26 मुजफ्फरपुर जिले के हैं। शेष पीड़ित आसपास के जिलों के हैं। सभी मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.