सीतामढ़ी, मार्च 20 -- सीतामढ़ी, हिप्र। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित जानकी स्टेडियम में गुरुवार को बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंडर 23 वर्ग के मिथिला जोन का मैच शिवहर बनाम सीतामढ़ी के बीच खेला गया। शिवहर की टीम ने 152 रन से जीत दर्ज की। इससे पहले सीतामढ़ी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वही शिवहर पहले बैटिंग करते हुए तथागत के 100 रन, अरिहंत के 57 रन तथा अभिषेक के 51 रनो के बदौलत 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 280 रन बनाया। सीतामढ़ी की तरफ से उत्कर्ष ने 1 अनीश ने 1 व हर्षित ने 1 विकेट लिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतामढ़ी की तरफ से छोटू 28 तथा उत्कर्ष 24 रन बनाया। शिवहर के मनीष को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया । मैच का अंपायर के रूप में तैय्यब हुसैन व मो. कुधुश तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.