सीतामढ़ी, जुलाई 3 -- हरिकांत सिंह,शिवहर। भारत सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। पूरे देश सहित राज्य में पूर्व से संचालित 'मनरेगा' योजना के स्थान पर नई और अधिक व्यापक विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अर्थात जी राम जी योजना को लागू कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- विकसित भारत-जी राम जी योजना : प्रत्येक पात्र को 125 दिनों की मांग आधारित अकुशल रोजगार की गारंटीकार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा तिरुपति से इस योजना का राष्ट्रीय स्तर पर औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में शिवहर जिले में भी इस नई योजना के सफल क्रियान्वयन और जन-जागरूकता को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित संवाद कक्ष में जन सम्मेलन सह शुभारंभ कार...