रांची, अप्रैल 2 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। झारखंड शिवसेना राज्य प्रमुख दीपक सिंह के नेतृत्व में झारखंड शिवसेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को महाराष्ट्र कल्याण के संसदीय क्षेत्र के सांसद सह महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री के पुत्र श्रीकांत शिंदे से दिल्ली स्थित संसदीय आवास पर मुलाकात की। इस दौरान महाराष्ट्र के सांसद श्रीकांत शिंदे को झारखंड शिवसेना प्रमुख दीपक सिंह और उपप्रमुख संदीप मुखर्जी ने पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। इधर मुलाकात के दौरान झारखंड के चुनावी माहौल पर चर्चा हुई। जहां झारखंड के चुनावी माहौल पर चर्चा के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के पुत्र सह महाराष्ट्र कल्याण संसदीय क्षेत्र के सांसद श्रीकांत शिंदे ने झारखंड राज्य के प्रति लगाव दिखाते हुए कहा कि महाराष्ट्र के बाद अब शिवसेना झारखंड में पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरने...