बस्ती, मार्च 3 -- बस्ती। शिवसेना यूबीटी के प्रदेश सचिव संजय प्रधान के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राष्ट्रपति को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द प्रकरण में हस्तक्षेप की मांग की है। राष्ट्रपति को भेजे पत्र में कहा गया है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द के विरूद्ध निरन्तर राजनीतिक कारणों से षड़यंत्र किया जा रहा है। यद्यपि न्यायालय ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया है। सनातन परम्परा, गरिमा की रक्षा के लिये यह आवश्यक है कि राष्ट्रपति इस प्रकरण में रचनात्मक हस्तक्षेप कर इस तरह से समाधान करायें कि सनातन परम्परा कमजोर नहीं हो। इस मौके पर रूपेन्द्र, शिवम प्रताप सिंह, सूरज कुमार शुक्ला, राधेश्याम शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.