शिवसेना ने महंगाई के खिलाफ निकाला जुलूस,प्रदर्शन
मुरादाबाद, मई 22 -- शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जुलूस निकाल कर मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन का तहसीलदार को ज्ञापन दिया। शिव सेना कार्यकर्ता शुक्रवार की दोपहर डिप्टी एसपी कार्यालय के निकट एकत्रित हुए और जमकर नारे लगाते हुए तहसील परिसर पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन देकर कहा कि पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि हो रही है। महंगाई आसमान छू रही है। कहा कि जनप्रतिनिधियों की पेंशन में 50 प्रतिशत की कटौती की जाए, प्राइवेट स्कूल के कोचिंग सेंटर में फीस पर अंकुश लगाया जाए, प्राइवेट हॉस्पिटल में रोगियों से वसूली पर अंकुश लगाया जाए। प्रदर्शन में सोमपाल सिंह, मनीष शर्मा, प्रदीप शर्मा, आकाश कश्यप बड़ी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महंगाई का विरोध:शिवसैनिकों ने पैदल घसीटे दोपहिया वाहन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.