देहरादून, जनवरी 23 -- शिवसेना उत्तराखंड ने प्रदेश भर में शिवसेना प्रमुख बाल साहेब ठाकरे एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जन्मदिन अलग-अलग ढंग से मनाया। शिवसेना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि आज पूरा विश्व इन महान विभूतियों के जन्मदिन को मना रहा है। जहां देश के बाहरी दुश्मनों से लडने के लिए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिन्द फौज बनाई, वहीं 19 जून 1966 को बाला साहेब ठाकरे ने देश के आंतरिक दुश्मनों से देश को बचाने के लिए शिवसेना का निर्माण किया। मौके पर शिवसेना जिला प्रमुख अमित कर्णवाल, शिवम गोयल, रोहित बेदी, वासु गौरव कुमार, अभिनव बेदी, हर्षित कुमार, फरीद अली, कृष्णा कुमार आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...