मुरादाबाद, जनवरी 23 -- शिवसेना कार्यालय पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शिवसेना के जिला उप प्रमुख व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के युवा नगर अध्यक्ष राजीव सक्सेना के नेतृत्व में शिवसेना के प्रमुख बालासाहेब ठाकरे व आजाद हिंद फौज के क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े ही धूमधाम से एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। बालासाहेब ठाकरे व नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी को नमन करते दीप जलाकर एवं मिष्ठान खिलाकर शुक्रवार को कार्यक्रम शुरू किया। शिवसेना के जिला उप प्रमुख व अखिल भारतीय कायस्थ महा सभा के युवा नगर अध्यक्ष राजीव सक्सेना ने कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमारे देश में महान महापुरुषों ने जन्म लिया। इन महापुरुषों के बारे में युवाओं को पढ़ना चाहिए, इनसे सीखना चाहिए। अपने देश के लिए महापुरुषों द्वारा किए गए कार्यों के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.