शिवसेना ने किया चौकी इंचार्ज को सम्मानित
हल्द्वानी, मई 18 -- हल्द्वानी। राजपुरा-राजेंद्र नगर चौकी इंचार्ज कृष्णा गिरी के छह माह का कार्यकाल पूर्ण होने पर शिवसेना पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और दोपहिया वाहनों से हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियानों को प्रभावी बताया गया। शिवसेना महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्या ने कहा कि इंचार्ज के कमान संभालने के बाद क्षेत्र में अराजक तत्वों और अवैध शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसा है। इस दौरान कार्यक्रम में अभिषेक कश्यप, राजू श्रीवास्तव, राजू कश्यप, सागर कश्यप, अक्षय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.