देहरादून, सितम्बर 7 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड में शिवसेना (शिंदे गुट) ने अपने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में कदम उठाते हुए सोमवार को सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रदेश, मंडल एवं जिला स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी। गोविंदगढ़ में हुए कार्यकर्ता मिलन एवं संगठन विस्तार समारोह में नए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई।नए पदाधिकारियों में मनोज सरीन वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, संजीव मैठाणी प्रदेश प्रवक्ता, सुमित चौधरी एवं दीपक चौहान प्रदेश महासचिव, अरुण कश्यप कुमाऊं मंडल अध्यक्ष, मुनिश चौहान गढ़वाल मंडल अध्यक्ष, मंजीत भट्ट जिला महानगर देहरादून अध्यक्ष, आयुष पासवान जिला देहरादून सचिव, शिवम प्रदेश प्रचारक, सुरेश टम्टा प्रदेश संगठन मंत्री बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त इंद्रेश गुप्ता, अज्जू कुमार, सजीव कपूर, रोशन गर्ग, रोहित सेनी, हरि ओ...