शिवसेना ने उठाए 4 किलो चांदी की ईंट पर सवाल, जांच और जवाबदेही की मांग
बलरामपुर, जून 26 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। राम मंदिर निर्माण के लिए शिवसेना द्वारा दान की गई 4 किलोग्राम चांदी की ईंट को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए गए हैं। शिवसेना की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में दावा किया गया है कि मंदिर निर्माण के लिए तत्कालीन पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक करोड़ रुपये की धनराशि के साथ 4 किलो की पवित्र चांदी की ईंट हजारों शिवसैनिकों और संतों की मौजूदगी में समर्पित की थी। शिवसेना राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पोस्ट में कहा है कि वर्षों बीत जाने के बाद भी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से न तो इस चांदी की ईंट की कोई रसीद उपलब्ध कराई गई और न ही उसके संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- शिवसैनिकों ने 4 किलो की चांदी की ईंट दी थी, कहां गई? राम मंदिर चढ़ावा मामले में ट्रस्ट से संजय राउत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.