नई दिल्ली, जून 19 -- महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 9 में 6 सांसदों ने बगावत कर दी है। बीते गुरुवार को पार्टी के इन सांसदों ने पार्टी द्वारा जारी व्हिप को भी नजरअंदाज कर दिया और शीर्ष नेतृत्व द्वारा बुलाए गए बैठक में नहीं पहुंचे। इससे यह चर्चाएं तेज हो गई थीं कि ये खेमा शिवसेना के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो जाएगा। हालांकि अब इसे लेकर एक अलग खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक उद्धव गुट के सांसदों की पसंद शिवसेना नहीं, बल्कि भाजपा है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार दोपहर को यह खबर सामने आई थी कि शिवसेना यूबीटी के छह बागी सांसद पार्टी के 60वें स्थापना दिवस पर शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल नहीं होंगे। अब मामले से परिचित सूत्रों ने बताया है कि उद्धव के बागी सांसद, शिंदे की शिवसेना के ब...