नैनीताल, फरवरी 24 -- नैनीताल। शिवसेना नगर इकाई ने मंगलवार को बैठक की। नगर अध्यक्ष सूरज कुमार की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया कि युवाओं को नशे से दूर रखने और नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई को अभियान चलाया जाएगा। बैठक में शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण राणा के पहली बार नैनीताल आगमन को लेकर चर्चा की गई। उनके स्वागत में तल्लीताल धर्मशाला से नैनीताल क्लब तक रैली निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर उपाध्यक्ष ऋतिक सेलवाल, नगर उपसचिव नवल हरपर, नगर सचिव सनी कुमार, नगर महामंत्री लवी, नगर कोषाध्यक्ष विशाल टम्टा, संजय कुमार, राहुल, नवल कुमार, जितेंद्र भट्ट, सागर कुमार, सौरभ कुमार, विकास पवार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.