शिवसेना जिला प्रमुख को हाउस अरेस्ट करने पर रोष
बिजनौर, अगस्त 17 -- शिवसेना बिजनौर के जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह को रात करीब एक बजे पुलिस द्वारा घर पर रोके जाने की सूचना से शिवसैनिकों में रोष फैल गया। शिवसेना के अनुसार मुरादाबाद मंडल के शिवसैनिक सावन में संभल के हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाने वाले थे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इसी कार्यक्रम को लेकर जिला प्रमुख को हाउस अरेस्ट किया गया। सूचना पर संदीप बिल्ला, जिला महामंत्री शोभित गुर्जर, डॉ. दिनेश, डॉ. पुलकित शर्मा, सुरेंद्र सिंह, भूपेंद्र कुमार व जितेंद्र कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे। जिला उप प्रमुख मुकेश लांबा ने कहा कि संगठन लंबे समय से हरिहर मंदिर के मुद्दे को उठाता रहा है और धार्मिक आस्था से जुड़े कार्यक्रम को रोकना उचित नहीं है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं को संभल जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.